अलीगढ़ में हॉस्पिटल की लापरवाही से गर्भवती महिला की गई जान

अलीगढ़:  अलीगढ़ में हॉस्पिटल की लापरवाही से गर्भवती महिला की गई जान, परिजनों ने हॉस्पिटल पर शव रखकर किया जमकर हंगामा। दरअसल थाना हरदुआगंज इलाके के गांव बटी नगला चंगेली निवासी करीब 28 वर्षीय गर्भवती नेहा देवी को परिजनों ने थाना गांधी पार्क इलाके के एटा चुंगी स्थित श्री चित्रगुप्त अस्पताल में 22 नवंबर को भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने उसे जबरन डिस्चार्ज कर दिया। घर जाकर तबीयत बिगड़ी तो पता चला कि नेहा का आधा शरीर नीला पड़ गया है। वापस अस्पताल उपचार हेतु लाए तो डॉक्टर ने इलाज से इंकार कर दिया। तबीयत बिगड़ी तो मेडिकल ले गए। जहां से दिल्ली सफदरगंज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां नेहदेवी की मृत्यु हो गई। परिजनों ने लौटकर महिला के शव को चित्रगुप्त अस्पताल के सामने गेट पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख मौके से अस्पताल का पूरा स्टाफ फरार हो गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। फिलहाल परिजनों की तरफ से आई तहरीर के आधार पर पुलिस और प्रशासन जांच में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है अस्पताल स्टाफ द्वारा चढ़ाया गया ब्लड महिला को इन्फेक्शन कर गया था।


बाइट --यतेंद्र (मृतका का पति)
बाइट --रविन्द्र पाल सिंह (विधायक बीजेपी, छर्रा, अलीगढ़)


(दीपक शर्मा की रिपोर्ट अलीगढ़ से)


Comments
Popular posts
दहेज से हो दूर तभी आएंगी खुशियां आओ करें निकाह आसान अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में मिशन की शुरुआत एहले कुरैश बिरादरी की
Image
उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के उद्योगपति हाजी जाहिर कुरेशी साहब होंगे अलीगढ़ कुरैशी बिरादरी के सदर।
Image
दिखावे से दूर खुशियों से भरपूर हो बेटी की शादी आओ करें निकाह आसान‌ एहले कुरैश बिरादरी का मिशन अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
Image
शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके सेगमगीन माहौल में दफन किए गए नौशाद साजामाल अलीगढ़ में
Image
अलीगढ़। एक बुलेट बाइक ने थाना सासनी गेट क्षेत्र के खाई डोरा अपना घर के सामने सड़क पर खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर
Image