प्रथम बरसी पर आज उन जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल पूर्व विधायक के नेतृत्व में

अलीगढ़ : गत वर्ष दिनांक 14 फ़रवरी 2019 को पुलवामा में एक आतंकवादी हमले में सी.आर.पी.एफ़ के 44 जवान शहीद हुये थे इस ह्रदयविदारक हादसे की प्रथम बरसी पर आज उन जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल पूर्व विधायक के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने स्टेट बैंक तिराहे पर स्थित शहीद जवान की प्रतिमा को शहीद स्तंभ मानकर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी सर्प्रथम विवेक बंसल ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कांग्रेसजनों ने मोमबत्तियां जलाकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि आतंकी हमलें में शहीद हुये सभी जवान भारत माता के सच्चे सपूत थे और आजके दिन उन्हें सदैव श्रद्धापूर्वक सम्मान के साथ याद किया जायेगा ये अत्यंत ही दुखद है की आज इस हादसे को एक वर्ष पूरा होने के बाद भी जांच की प्रक्रिया पूर्ण नही हुई और इस हादसे के वास्तविक सच से देश की जनता अभी तक अनजान है इस हादसे के समय कई ऐसी बातें थीं जिनका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है I इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों में सुबोध नन्दन शर्मा, अशोक सिंह शोक्की, अनिल सिंह चौहान, सागर सिंह तौमर, शाहिद खान, बिजेंद्र सिंह बघेल, अविनाश शर्मा, आनंद बघेल, अनिल जैकब, अहमर अली, तेजवीर सिंह बघेल, रामेश्वर दयाल सविता, आज़म खान, पिंकू बघेल आदि थे I


Comments
Popular posts
दहेज से हो दूर तभी आएंगी खुशियां आओ करें निकाह आसान अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में मिशन की शुरुआत एहले कुरैश बिरादरी की
Image
उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के उद्योगपति हाजी जाहिर कुरेशी साहब होंगे अलीगढ़ कुरैशी बिरादरी के सदर।
Image
दिखावे से दूर खुशियों से भरपूर हो बेटी की शादी आओ करें निकाह आसान‌ एहले कुरैश बिरादरी का मिशन अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
Image
शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके सेगमगीन माहौल में दफन किए गए नौशाद साजामाल अलीगढ़ में
Image
अलीगढ़। एक बुलेट बाइक ने थाना सासनी गेट क्षेत्र के खाई डोरा अपना घर के सामने सड़क पर खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर
Image