लखनऊ उत्तर प्रदेश
श्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश जी ने औरैया की घटना की समीक्षा की एवं मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹02-02 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है एवं गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹50,000 की राशि स्वीकृत की है।
SSP व एडिशनल SP, मथुरा एवं SSP आगरा व एडिशनल SP आगरा का भी तत्काल स्पष्टीकरण लिया जाए। साथ-साथ ADG व IG आगरा का इस मामले में स्पष्टीकरण लिया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने इस घटना का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए यह आदेश दिए हैं कि बार्डर के दोनों थानाध्यक्षों को तत्काल निलंबित करने तथा उक्त थाना क्षेत्र के प्रभारी क्षेत्राधिकारियों को कठोर चेतावनी दी जाए।
मुख्यमंत्री जी ने दोनों ट्रक मालिकों पर आई.पी.सी. की सुसंगत धाराओं में अभियोजन दर्ज करने व दोनों ट्रकों को जब्त करने के भी निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने सभी बार्डर क्षेत्रों में इस निर्देश पर पुनः बल दिया है कि ट्रक आदि असुरक्षित साधनों से कोई भी व्यक्ति न चले।
मुख्यमंत्री जी द्वारा बार्डर क्षेत्र के हर जिले में 200 बस जिलाधिकारी के निवर्तन पर रखने का आदेश पहले ही दिया जा चुका है। साथ ही श्रमिकों को बस से भेजने के लिए धनााशि भी स्वीकृत की है। अतः जिलाधिकारियों को पुनः निर्देश दिया है कि इन आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाए।