झांसी : आज महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती नीता अग्रवाल के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी झांसी को दिया गया। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश के महानगर कानपुर स्थित राजकीय बाल सुधार गृह में गत दिनों 57 युवतियों के कोरोना पॉजिटिव तथा कई नाबालिक युवतियों के गर्भवती तथा एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने पर चिंता व्यक्त की गई तथा उक्त घटना की स्पष्ट जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। वक्ताओं ने उक्त घटना की निंदा करते हुए रोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष नीता अग्रवाल ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज कायम है। उत्तर प्रदेश की जनता खास तौर पर महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बाल सुधार गृह जैसे स्थानों पर बच्चियों के कोरोना पॉजिटिव, एचआईवी पॉजिटिव तथा गर्भवती पाए जाने की घटनाएं हो रही हैं। इससे सुरक्षा अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिलाएं और प्रदेश की जनता कितनी सुरक्षित हैं। यह घटना संपूर्ण उत्तर प्रदेश के लिए चिंताजनक और दिल को झकझोर देने वाली है।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष मुन्नी देवी अहिरवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बाल सुधार गृह की घटना की स्पष्ट जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के मामले में पूरी तरह से फेल है। महिलाओं के साथ लगातार घटनाएं हो रही हैं। बाल सुधार जैसे सुरक्षित स्थानों पर घटित हो रही घटनाओं से स्पष्ट होता है कि सरकार महिलाओं के प्रति कितनी संवेदनशील है। खास तौर पर इस मामले से यह प्रतीत होता है कि उत्तर प्रदेश में बाल सुधार गृहों की स्थिति बहुत खराब है, जहां पर एक साथ 57 युक्तियां कोरोना पॉजिटिव तथा कई युवतियां गर्भवती एवं एचआईवी पॉजिटिव पाई जाती हैं। उक्त घटना की जांच हो तथा दोषियों के खिलाफ शब्द सख्त सख्त कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनीराम कुशवाहा, पूर्व जिला महासचिव अमीरचंद आर्य, सहिदा बेगम एडवोकेट, आबिदा खान, सलमा, ज्ञानदेवी,किरण साहू आदि उपस्थित रही।
इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री मीना आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।