झांसी: शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ सहित राजेंद्र रेजा, भरत राय अमित चक्रवर्ती ने प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को लेकर इस बार ईश्वर का सहारा लिया जैसा कि पूर्व विदित है कि आज प्रदेश अध्यक्ष का फैसला माननीय न्यायालय के माध्यम से होना है प्रात: से ही कांग्रेसी ईश्वर की शरण में पहुंच गए और पूजन अर्चन उपरांत माला फेरने लगे ओम नमः शिवाय की ध्वनि से शिवालय गुंजायमान हो उठा !
शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं है अब हम ईश्वर की शरण में हैं क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में नर सेवा का कार्य चल रहा था और हमारे समाज में कहा जाता है की नर सेवा ही नारायण सेवा है हमारी प्रदेश सरकार से न्याय की उम्मीद खत्म हो चुकी है इसलिए हम ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि उन्हें सम्मान सहित रिहा किया जाए !