कांग्रेस का पूरे भारत में "सेवा सत्याग्रह" शुरू

अलीगढ़ - उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी की रिहाई को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गाँधी जी के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में “सेवा सत्याग्रह” कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने गाँधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा के समक्ष “मौन धरना” दिया I कार्यक्रम के प्रारम्भ विवेक बंसल ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनको नमन किया उसके बाद सभी कांग्रेसजन धरने पर बैठ गये उनके हाथों में सरकार विरोधी और अजय कुमार लल्लू जी की रिहाई वाली तख्तियां लगी हुई थी I


 


 


 


     कार्यक्रम के समापन पर विवेक बंसल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर क्षेत्र में असफ़ल सिद्ध हो रही रही है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी नाकामयाबियों पर पर्दा डालने के लिये कांग्रेस पार्टी के नेताओं के विरुद्ध दमनचक्र चला रहे रहे हैं I हमें न्यायपालिका पर भरोसा, मजदूरों, गरीबों और वंचितों के साथी अजय कुमार लल्लू जी को ज़रूर न्याय मिलेगा I योगी आदित्यनाथ गरीब विरोधी मानसिकता और राजनीतिक कायरता का परिचय दे रहे हैं, प्रदेश अध्यक्ष गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के 'अपराध' में लखनऊ जिला कारावास में 20 मई से कैद किये गए हैं। हम एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों के साथी हमारे अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी को जरूर इंसाफ मिलेगा। हम बापू की प्रतिमा के समक्ष ये प्रण करते हैं कि कांग्रेसजन मुख्यमंत्री जी के दमनचक्र का विरोध करेंगे व उनके किसी भी दवाब में झुकेंगे नहीं और लल्लू जी की रिहाई के लिये अलीगढ़ के समस्त कांग्रेसजन पूरे उत्तर प्रदेश के कांग्रेसजनों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेंगे I इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को वयोवृद्ध कांग्रेसी ज्ञान प्रकाश सक्सैना, प्रदीप रावत, शाहिद खान, नितेश कुमार, पिंकू बघेल, राजेश कुमार आर्य, संजीव गुप्ता, उमेश अग्रवाल, तेज प्रताप सिंह, कन्हैयालाल माहौर, रवि दीक्षित, लोकेश उपाध्याय, गौरव सारस्वत आदि थे I


Comments
Popular posts
दहेज से हो दूर तभी आएंगी खुशियां आओ करें निकाह आसान अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में मिशन की शुरुआत एहले कुरैश बिरादरी की
Image
उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के उद्योगपति हाजी जाहिर कुरेशी साहब होंगे अलीगढ़ कुरैशी बिरादरी के सदर।
Image
दिखावे से दूर खुशियों से भरपूर हो बेटी की शादी आओ करें निकाह आसान‌ एहले कुरैश बिरादरी का मिशन अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
Image
शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके सेगमगीन माहौल में दफन किए गए नौशाद साजामाल अलीगढ़ में
Image
अलीगढ़। एक बुलेट बाइक ने थाना सासनी गेट क्षेत्र के खाई डोरा अपना घर के सामने सड़क पर खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर
Image