इंटरेक्ट क्लब ऑफ़ अलीगढ़ लॉक सिटी द्वारा मनाया गया विश्व इंटरेक्ट सप्ताह

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश


 


इंटरेक्ट क्लब ऑफ़ अलीगढ़ लॉक सिटी द्वारा मनाया गया विश्व इंटरेक्ट सप्ताह


विश्व इंटरेक्ट सप्ताह हर साल नवंबर के महीने में मनाया जाता है क्योंकि सबसे पहला इंटरेक्ट क्लब 5 नवंबर 1962 में अमेरिका के एक स्कूल में बना था। इसमें हर क्लब को विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित करनी होती हैं।


इंटरेक्ट क्लब ऑफ अलीगढ़ लॉक सिटी के अध्यक्ष मयंक माहेश्वरी ने बताया की इस साल उन्होंने 60 लोगों को दोपहर का खाना बांटा, गरीब बच्चों के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें 5 विजेताओं को विशेष उपहार से एवं सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में आरजे कल्पना 92.7 बिग एफएम एवं तलत जावेद रॉबिन हुड आर्मी अलीगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसी के साथ एक ऑनलाइन अभियान भी चलाया गया जो कि प्लास्टिक प्रतिबंध पर था। इसमें क्लब के सदस्यों व पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें मुख्य रुप से साक्षी सिंह, आत्मिक पांडे, निहारिका महेश्वरी, आयुष सिंह, पर्व माहेश्वरी, आदित्य वार्ष्णेय, सेजल विजय, स्पर्श अग्रवाल, आदि ने अपना योगदान दिया।


Comments
Popular posts
दहेज से हो दूर तभी आएंगी खुशियां आओ करें निकाह आसान अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में मिशन की शुरुआत एहले कुरैश बिरादरी की
Image
उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के उद्योगपति हाजी जाहिर कुरेशी साहब होंगे अलीगढ़ कुरैशी बिरादरी के सदर।
Image
दिखावे से दूर खुशियों से भरपूर हो बेटी की शादी आओ करें निकाह आसान‌ एहले कुरैश बिरादरी का मिशन अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
Image
शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके सेगमगीन माहौल में दफन किए गए नौशाद साजामाल अलीगढ़ में
Image
अलीगढ़। एक बुलेट बाइक ने थाना सासनी गेट क्षेत्र के खाई डोरा अपना घर के सामने सड़क पर खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर
Image