रसोई गैस पैट्रोल डीज़ल की कीमतों में लगभग 2 माह से लगातार भारी बढ़ोतरी की जा रही है जिसके फलस्वरूप घरेलु रसोई गैस सिलैंडर की कीमतों में अब तक 250 रूपये प्रति सिलैंडर की बढ़ोतरी की जा चुकी है केंद्र सरकार के इस घोर जनविरोधी कृत का विरोध करने का क्रम लगातार जारी है इसी क्रम में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में नौरंगाबाद स्थित डोरी नगर क्षेत्र में कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारी जुलुस के रूप में सरकार विरोधी नारेबाज़ी एवं थाली बजाते हुए तथा खाली सिलैंडर कन्धों पर रखकर डोरी नगर से चलकर जी.टी. रोड पहुंचे जहाँ पर कार्यक्रम का समापन हुआ प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुखौटा लगाए हुए प्रतीकों को चूड़ियाँ भेंट कीं I इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार जनता की आवाज़ को नहीं सुन रही है ये इस सरकार नागरिकों के प्रति संवेदनहीनता को दर्शाता है प्रधानमन्त्री मोदी जी भारी बहुमत के बूते ये समझ बैठे हैं कि वो जनता पर कितने भी अत्याचार करलें कोई उनका कुछ बिगाड़ नहीं पायेगा लेकिन वे शायद जनशक्ति को भूले बैठे हैं इसी जनशक्ति ने अंग्रेजों को देश से भगाया था और यही जनशक्ति अपना उत्पीड़न होने पर मोदी जी को भी सत्ता से बेदखल करना का सहस रखती है इसलिए वे देश की ग़रीब जनता को सताने का कार्य न करें I देश की जनता की अवहेलना करने वाले शासक हमेशा घ्रणा का पात्र रहे हैं इस बात का इतिहास गवाह है I इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों में `पुष्प देवी, सीमा देवी, पुष्प पासवान, रंजीता देवी, संतोष देवी, कस्तूरी देवी, शीला देवी, सपना कुमारी, अमित कुमारी, रजनी देवी, शिव कुमार, बिरजू जाटव, संतोष नौटियाल, राजू पासवान, संतोष मिश्रा, रूपेश कुमार, भरत सिंह विजय, पन्नालाल सुमन, सुनील कुमार जाटव, राजकुमार चौहान, मुबश्शिर अली, अनिल गुप्ता, शिव सिंह नागर, उमेश चन्द्र शर्मा, नरेन्द्र मिश्रा, लोकेश उपाध्याय, लोकेंद्र शर्मा, सागर सिंह तौमर, शाहिद खान, राजकुमार चौहान, गोपाल मिश्रा, आमिर मुन्तज़िर, रईस कुरैशी, पिंकू बघेल, जोज़फ़ जॉन, के साथ अन्य काफ़ी लोग थे I
डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए कांग्रेस का धरना प्रदर्शन