आईसीयू में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कई जगह से टूटीं हड्डियां, हालत गंभीर
झांसी महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल के वार्ड नंबर चार आईसीयू में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला ने खिड़की से छलांग लगा दी। उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला की कई जगह से हड्डियां टूट गई हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। खिड़की से कूदने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एनएस सेंगर ने कहा कि महिला कोरोना से ठीक हो रही थी। लेकिन वह लगातार घर जाने की जिद्द कर रही थी। वह आईसीयू में भर्ती थी और डॉक्टरों की पूरी टीम उसे देखकर गई है। कुछ ही देर में वह उठकर बाहर निकल गई। खिड़की को दरवाजा समझ बाहर की ओर दौड़ पड़ी, लेकिन खिड़की से नीचे गिर गई। 

गिरने से कई जगह से हड्डियां टूट गई हैं। उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। 
Comments
Popular posts
दहेज से हो दूर तभी आएंगी खुशियां आओ करें निकाह आसान अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में मिशन की शुरुआत एहले कुरैश बिरादरी की
Image
उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के उद्योगपति हाजी जाहिर कुरेशी साहब होंगे अलीगढ़ कुरैशी बिरादरी के सदर।
Image
दिखावे से दूर खुशियों से भरपूर हो बेटी की शादी आओ करें निकाह आसान‌ एहले कुरैश बिरादरी का मिशन अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
Image
शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके सेगमगीन माहौल में दफन किए गए नौशाद साजामाल अलीगढ़ में
Image
अलीगढ़। एक बुलेट बाइक ने थाना सासनी गेट क्षेत्र के खाई डोरा अपना घर के सामने सड़क पर खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर
Image