कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर गौरांग देव चौहान को जिला प्रशासन द्वारा किया गया नज़रबंद
      आज दिनांक 26 मई युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर गौरांग देव चौहान को जिला प्रशासन द्वारा दमनकारी नीति के तहत घर पर ही नजरबंद कर दिया गया किसानों द्वारा आज काला दिवस पूरे देश में मनाया जा रहा था उसी के मध्य नजर युवा नेता की किसानों के साथ सक्रियता को देखते हुए घर पर जिला प्रशासन द्वारा नजरबंद कर दिया गया।
        गौरांग देव चौहान ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार किसानों से घबराई हुई है उसी का कारण है कि विपक्ष के नेताओं को घरों पर नजरबंद कर किसानों की आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है आज किसानों के आंदोलन को 6 महीने पूर्ण हो गए हैं उसी के मध्य नजर पूरे देश भर में किसान काला दिवस के रूप में आज के दिन को मनाने का आवाहन किया गया था जिला कांग्रेस द्वारा कोई भी कार्यक्रम आज के दिन का नहीं रखा गया था मगर प्रदेश की सरकार का डर यह साफ बता रहा है कि प्रियंका गांधी जी द्वारा जो लगातार किसानों के पक्ष में लड़ाई लड़ी जा रही है और इन 3 काले कानूनों को वापस लेने की जंग में कांग्रेस सबसे आगे है उसी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मुझे मेरे साथियों सहित घर पर ही नजर बंद कर दिया गया।
Comments
Popular posts
दहेज से हो दूर तभी आएंगी खुशियां आओ करें निकाह आसान अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में मिशन की शुरुआत एहले कुरैश बिरादरी की
Image
उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के उद्योगपति हाजी जाहिर कुरेशी साहब होंगे अलीगढ़ कुरैशी बिरादरी के सदर।
Image
दिखावे से दूर खुशियों से भरपूर हो बेटी की शादी आओ करें निकाह आसान‌ एहले कुरैश बिरादरी का मिशन अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
Image
शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके सेगमगीन माहौल में दफन किए गए नौशाद साजामाल अलीगढ़ में
Image
अलीगढ़। एक बुलेट बाइक ने थाना सासनी गेट क्षेत्र के खाई डोरा अपना घर के सामने सड़क पर खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर
Image