जनता इंटर कॉलेज भोपा मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा मैं हूं झांसी की रानी विषय पर झांसी की रानी का चारित्रिक चित्रण किया गया।
मुजफ्फरनगर। जनता इंटर कॉलेज भोपा के प्रधानाचार्य के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा मैं हूं झांसी की रानी विषय पर झांसी की रानी का चारित्रिक चित्रण किया गया।
जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार आज 08 अक्टूबर 2021 को जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा भोपा में चौरी चौरा शताब्दी समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत मैं हूं झांसी की रानी विषय पर रानी झांसी के चारित्रिक गुणों एवं उनके द्वारा चलाए जाने वाली शासन व्यवस्था का सजीव चित्रण किया गया प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय उपप्रधानाचार्य की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
      बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री मानपाल सिंह जी ने कहा कि झांसी की रानी ने अंग्रेजी साम्राज्य के विरुद्ध युद्ध करके अपनी शासन व्यवस्था को किस प्रकार से संचालित किया यह हम सब के सामने अनुकरणीय उदाहरण है। आज सारा देश चौरी चौरा जन शताब्दी समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत मैं हूं झांसी की रानी के चारित्रिक गुणों का वर्णन करने से वर्तमान पीढ़ी को झांसी की रानी के द्वारा शासन व्यवस्था चलाने की प्रेरणा मिलती है। हमें झांसी की रानी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। आधुनिक परिवेश में झांसी की रानी के चारित्रिक गुणों एवं उनके द्वारा चलाई गई शासन व्यवस्था हम सब के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अंग्रेजी साम्राज्य को उखाड़ फेंकने में झांसी की रानी ने इतिहास में अपना अमिट स्थान स्थापित किया है। चौरी चौरा शताब्दी समारोह के 100 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत स्कूली छात्र छात्राओं को भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिकाओं से अवगत कराया जा रहा है। इससे पूर्व विद्यालय की छात्राओं द्वारा मैं हूं झांसी की रानी विषयक कार्यक्रम में झांसी की रानी बनकर उनके द्वारा युद्ध कला कौशल का सजीव चित्रण किया गया जिसमें कु मंतशा ने प्रथम कु प्रियांशी ने द्वितीय और इशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को विद्यालय के उप प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका वरिष्ठ प्रवक्ता श्री रामपाल जी, श्रीमती सुचित्रा, कु पूजा श्रीमती मंजू देवी ने निभाई। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Comments
Popular posts
दहेज से हो दूर तभी आएंगी खुशियां आओ करें निकाह आसान अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में मिशन की शुरुआत एहले कुरैश बिरादरी की
Image
उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के उद्योगपति हाजी जाहिर कुरेशी साहब होंगे अलीगढ़ कुरैशी बिरादरी के सदर।
Image
दिखावे से दूर खुशियों से भरपूर हो बेटी की शादी आओ करें निकाह आसान‌ एहले कुरैश बिरादरी का मिशन अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
Image
शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके सेगमगीन माहौल में दफन किए गए नौशाद साजामाल अलीगढ़ में
Image
अलीगढ़। एक बुलेट बाइक ने थाना सासनी गेट क्षेत्र के खाई डोरा अपना घर के सामने सड़क पर खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर
Image